चतरा, मई 8 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला परिषद बोर्ड की बैठक गुरुवार को जिप अध्यक्ष ममता कुमारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। 15वें वित्त की योजना को जल्द से जल्द पूरा करने के लिये जिला परिषद सदस्यों को कहा गया। जिन गांवों में बिजली नही पहुंची है उसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। वन विभाग द्वारा पीडब्ल्यूडी और एनएच सड़क के किनारे सूखे पेड़ नही काट रहे हैं जिसपर नाराजगी जताई गयी। भवन निर्माण विभाग से कहा गया कि जो भी भवन बनेगा उसका नक्शा जिला परिषद से पास करवाना अनिवार्य है। प्रखंडो में संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित जनप्रतिनिधियों को भी देने, ताकि योजनाओं की गुणवता की जांच हो सके। बैठक में कई विभागों के द्वारा पदाधिकारी नहीं आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.