अररिया, जनवरी 4 -- अररिया, निज संवाददाता जिला परिषद की सामान्य बैठक में भूमि विवाद से जुड़े मामलों का मुद्दा छाया रहा। शनिवार को डीआरडीए सभा भवन में जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम पप्पू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जमीन नामान्तरण से लेकर अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और लोगों को काम कराने में हो रही परेशानी का मुद्दा सदस्यों ने जोरदार ढंग से उठाया। पूर्व के बैठक में लिए गए निर्णय की संपुष्टि व अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा के बाद बैठक की कार्रवाई शुरू हुई।जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सह डीडीसी रोजी कुमारी की मौजूदगी में बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र की अनेक समस्याओं को सदन में रखा।अध्यक्ष ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को संबंधित मामलों का अभिलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.