धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद जिला परिषद अपनी खाली जमीन को लीज पर देने की तैयारी शुरू कर रही है। इसका उद्देश्य जिला परिषद की आय बढ़ाना और विकास कार्यों को गति देना है। इस संबंध में जिला परिषद बोर्ड से प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और अब संबंधित फाइल राज्य सरकार को भेज दी गई है। राज्य सरकार से अनुमति मिलते ही लीज प्रक्रिया के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। बता दें कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जिला परिषद के पास काफी जमीन है। इनमें से कई भूखंड वर्षों से खाली पड़े हुए हैं। कुछ स्थानों पर अतिक्रमण की स्थिति भी है। इस जमीन का समुचित और बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लीज पर देने की योजना बनाई गई है, जिससे जिला परिषद को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हो सके। उस राशि का उपयोग जिले के विकास कार्यों में किया जा सके। लीज प्रक्रिया को चरणबद्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.