बेगुसराय, फरवरी 18 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला परिषद की विशेष बैठक बुधवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने की। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं और भुगतान प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। जिला परिषद सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने प्रस्ताव रखते हुए कहा कि जिला परिषद योजनाओं की स्वीकृति और भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन समय पर हो सके। इस पर सदन ने सहमति जताई। बैठक में 15वीं व षष्ठम मद की अनुपूरक योजनाओं का प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला परिषद की अनुरक्षण निधि का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में ही किया जाएगा। यह निधि जिला परिषद द्वारा निर्मित परिसंपत्तियों के अलावा ग्रामीण सड़कों और अन्य सरकारी भवनों...