पाकुड़, मई 20 -- हिरणपुर। जिला परिषद उपाध्यक्ष अशोक भगत ने मंगलवार को हाथकाठी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 202 का निरीक्षण किया। इस दौरान उप प्रमुख गनी मोमिन व मुखिया रगदा सोरेन भी मौजूद थे। इस क्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बच्चों की उपस्थिति सहित अन्य जानकारी सेविका से ली। वहीं उन्होंने देखा कि आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर अवस्था में है। भवन में कई दरारें आ गई है। साथ ही खिड़कियों के प्लास्टर भी टूट कर गिर रहे हैं। उन्होंने जल्द से जल्द नया भवन बनवाने की पहल की करने की बात कही। वहीं ननिहालों का भोजन कोयले के जरिये चूल्हे में पकाया जा रहा था। इस पर सेविका से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें गैस सिलिंडर तो दिया गया है परंतु चूल्हा अब तक नहीं मिला है। जिस वजह से भोजन चूल्हे में बनाने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.