धनबाद, जून 29 -- बरोरा। जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने अपने मद से रविवार को शिक्षा समाधान ट्रस्ट के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद साव को टूल किट सहित एक ऑक्सीजन सिलिंडर सौंपा है। उक्त ऑक्सीजन सिलिंडर शिक्षा समाधान ट्रस्ट के एम्बुलेंस में रहेगा। बता दें कि सिंदवारटांड़, दरिदा निवासी दामोदर प्रसाद साव शिक्षा समाधान ट्रस्ट नामक एक संस्था चलाते हैं। इस संस्था ने जरूरत मंदों की सेवा के लिए एक एम्बुलेंस रखी है। जो गरीब-असहाय लोगों को निःशुल्क सेवा प्रदान करती है। लेकिन इस एम्बुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी थी। जिसके कारण आपातकालीन स्थिति में मरीजों कठिनाई होती थी। जिसकी जानकारी जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह को किसी माध्यम से मिली। उन्होंने तत्काल एक ऑक्सीजन सिलेंडर उक्त एम्बुलेंस को प्रदान की। ताकि इमरजेंसी में जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस...