बागपत, जून 14 -- वार्ड नम्बर नौ की जिला पंचायत सदस्या के साथ बावली गांव में पति और देवर ने जमकर मारपीट की। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। बावली गांव की पट्टी कटघर की रहने वाली साक्षी वार्ड नम्बर नौ से जिला पंचायत सदस्य है। साक्षी ने बडौत कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसके पति विनय मास्टर के किसी महिला से अवैध सम्बन्ध है, जिसका विरोध करने पर उसके पति ने उस पर चाकू व ईंटो से प्रहार किया। उसके सिर में गम्भीर चोट आई। उसका हरियाणा के सोनीपत में एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। साक्षी के अनुसारे पति ने उसके दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर पुलिस में बयान बदलने का दबाव बनाया। उस पर दबाव बनाया गया कि वह पुलिस को बयान दे कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। इसमें उसका देवर वि...