बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। बागपत के खंड़ विकास कार्यालय पर आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में शामिल ब्लॉक प्रमुख ने जिला पंचायत सदस्य, ठेकेदार और उनके गुर्गों पर अभद्रता करने, मारपीट का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं ब्लॉक प्रमुख ने जिला पंचायत सदस्य पर कार से पीछा करने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, गत दिवस बागपत के खंड़ विकास कार्यालय पर क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई थी। जिसमें ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के साथ ही जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार भी शामिल हुए थे, लेकिन बैठक का कोरम पूरा नहीं हो सका था जिसके चलते उसे स्थगित कर दिया गया था। ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार अपने 20-25 साथियों के साथ बैठक में आया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.