देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य के पति की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। एसओजी, सर्विलांस टीम लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश तो दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। आरोपी का मोबाइल बंद होने के चलते पुलिस को उसका लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। उधर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ भी कर रही है। इसमें होटल कर्मचारी भी शामिल हैं। सलेमपुर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली किशोरी को उपचार कराने के बहाने 6 मार्च को उसी के गांव का रहने वाला जिला पंचायत सदस्य का पति व रिश्ते में चचेरे भाई मनोज कुमार कन्नौजिया देवरिया ले गया। आरोप है कि उसी दौरान नशीली दवा खिलाकर देवरिया स्थित एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में बुधवार की रात कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.