प्रयागराज, मार्च 25 -- जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह पटेल के इकलौते बेटे दिव्यांशु का मंगलवार को किला घाट पर शव उतराया मिला। दिव्यांशु सिंह पटेल ने बीते रविवार को नये यमुना पुल से छलांग लगा दी थी। आत्महत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। हालांकि अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। बेटे का शव देख परिजन बिलखते रहे। खीरी थाना क्षेत्र के चांद खम्हरियां निवासी जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह पटेल वर्तमान में फाफामऊ में परिवार के साथ रहते हैं। 19 वर्षीय दिव्यांशु दो बहनों में इकलौता भाई था। इंटरमीडिएट का छात्र था। दिव्यांशु रविवार को किसी रिश्तेदार को बाइक से छोड़ने कीडगंज आया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। दिव्यांशु की बाइक, हेलमेट व चप्पल नये यमुना पुल पर मिली। पुलिस ने दिव्यांशु के यमुना में छलांग लगा लेने की आशंका व्यक्त की थी। घटना के दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.