बागपत, फरवरी 6 -- बागपत। डीएम अस्मिता लाल ने शुक्रवार को जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, तो नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कार्यालय परिसर में गंदगी फैली मिली। स्टोर रूम में कूड़ा-कचरा मिला। कुछ दस्तावेजों पर धूल जमी मिली, तो कुछ नमी के कारण खराब मिले। शुक्रवार की दोपहर डीएम अस्मिता लाल अचानक जिला पंचायत कार्यालय पहुंची। बगैर पूर्व सूचना हुए इस औचक निरीक्षण से कार्यालय में मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में गंदगी फैली मिली। जगह-जगह कचरा पड़ा मिला। कार्यालय के कक्षों में साफ-सफाई का अभाव दिखा और स्टोर रूम में कूड़ा-कचरा जमा पाया गया। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल विशेष सफाई अभियान चलवाते हुए सफाई कराई। निरीक्षण के दौरान उन्हें अभिलेख प्रबंधन की स्थिति और भी चिंताजनक मिली। महत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.