गोरखपुर, फरवरी 7 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को अध्यक्ष साधन सिंह की अध्यक्षता में चल रही बैठक में जिला पंचायत से जुड़े वित्तीय, विकासात्मक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। खास बात यह है कि बैठक में जिला पंचायत के सदस्य स्वयं प्रतिभाग कर रहे हैं।जिला पंचायत गोरखपुर बोर्ड बैठक में विगत 11 मार्च 2025 को आयोजित बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पर विचार किया गया। इसके साथ ही जिला पंचायत के अधीन आने वाले विभिन्न विभागों द्वारा कराए गए कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक का प्रमुख फोकस वित्तीय विषयों पर है। इसमें जिला पंचायत के पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 और अनुमानित मूल बजट वर्ष 2026-27 के अनुमोदन पर चर्चा की जानी है। इसके अलावा विभव एवं सम्पत्ति कर की प्रस्तावित करदाता सूची के अनुमोदन का मुद्दा भी बैठक...