लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- मिल रोड पर जिला पंचायत कॉम्पलेक्स के मुख्य द्वार पर दोबारा अवैध अतिक्रमण किए जाने की कोशिश के विरोध में दुकानदारों ने तहसील दिवस में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों ने इसे प्रशासनिक आदेशों की अनदेखी बताते हुए सख्त हस्तक्षेप की अपील की है। ज्ञापन में कहा गया है कि 9 जनवरी को प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुख्य प्रवेश मार्ग से अवैध कब्जा हटाया था, जिससे आवागमन सुचारु हुआ था और आमजन को राहत मिली थी। आरोप है कि अब पुनः कुछ लोग सार्वजनिक सड़क पर तख्त आदि रखकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे मार्ग फिर बाधित होने लगा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो अतिक्रमण स्थायी रूप ले सकता है और पूर्व की कार्रवाई निष्प्रभावी हो जाएगी। मामले को जनहित और सार्वजनिक मार्...