शामली, जनवरी 14 -- जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप सामने आए हैं। हरियाणा निवासी एक ट्रक चालक ने कुछ युवकों पर लाठी-डंडों के बल पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो मेरठ-करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली चौकी के पास का बताया जा रहा है, जिसमें कुछ युवक ट्रक चालक से जबरन 200 रुपये की मांग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि रुपये देने से मना करने पर युवकों ने चालक को डराया-धमकाया और लाठी-डंडों का सहारा लिया। पीड़ित ट्रक चालक का कहना है कि जिला पंचायत के नाम पर आए दिन इस तरह की वसूली की जाती है। मना करने पर वाहन चालकों के साथ अभद्रता की जाती है और कई बार मारपीट तक की नौबत आ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरठ-करनाल हाईवे पर जिला पंचायत के नाम से वसूली को लेकर ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.