अमरोहा, जनवरी 6 -- अमरोहा। सोमवार को अमरोहा-जोया रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। वर्ष 2025-26 के पुनरीक्षित बजट अंकन 50,31,49,276.00 रुपये व वर्ष 2026-27 के मूल बजट अंकन 42,66.64,301.00 रुपये, तथा जिला पंचायत की कार्य योजना वर्ष 2026-27, मनरेगा लेवर बजट वर्ष 2026-27 का अनुमोदन किया गया। साथ ही साथ विभव एवं संपत्ति कर निर्धारण सूची वर्ष 2025-26 का अनुमोदन भी सदन द्वारा किया गया। पंचम राज्य वित्त आयोग योजना व केंद्रीय वित्त आयोग के तहत कार्य योजना के लिए सदस्यों से प्रस्ताव उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। बैठक में मुख्य रूप से विद्युत विभाग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जल निगम, प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, सफाई आदि मुद्दों पर शिकायत सदस्यों द्वारा की गई। जिपं अध्यक्ष ललित तंवर ने संबंधित विभागों को शीघ...