मुजफ्फर नगर, मार्च 10 -- मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ गंगा स्वच्छता के तीसरे रविवार को एसडीएम जानसठ, जिला पंचायत अध्यक्ष संग भाजपाईयों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों ने गंगा घाट पर गंदगी हटाई व गंगा से जलकुंभी निकालकर साफ सफाई की। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि गंगा की सफाई जन सहयोग से ही सम्भव है। मां गंगा की स्वच्छता के लिए प्रत्येक नागरिक को गम्भीर होना होगा। गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए उसमें कूडा कचरा बिल्कुल न डालें। एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार ने बताया कि डीएम के आदेश पर प्रत्येक रविवार को शुकतीर्थ में गंगा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को समाजसेवियों द्वारा गंगा में साफ सफाई की गई। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरूण सिंह, पं. रामकुमार शर्मा, प्रधान राजपाल सैनी, चौ. ब्रजवीर सिंह, पंकज महेश्वरी, ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.