देहरादून, अगस्त 8 -- कांग्रेस ने अभी जिला पंचायत अध्यक्षों और प्रमुखों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। कांग्रेस आपदा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के धराली में होने का हवाला दे रही है। हालांकि पार्टी ने दावा किया कि जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों ने पैनल तैयार कर दिया है। रविवार तक प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा। भाजपा से शुक्रवार शाम को क्षेत्र पंचायत प्रमुखों और आठ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के साथ कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा का नैतिक दबाव बढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस किसी जल्दबाजी में नहीं है। क्योंकि इस वक्त राज्य आपदा से जूझ रहा है और नामांकन के लिए अभी वक्त है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा खुद मुश्किल हालातों में धराली में आ...