पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर। चैनपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनय श्रीवास्तव ने मुखिया एवं पंचायत सेवक के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों में संचालित पंद्रहवी वित्त मद की राशि की आय व्यय की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश कर्मियों को दिया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंचायतों में पंद्रहवीं वित्त के मद से क्रियान्वित योजनाओं की वित्तीय अंकेक्षण करवाने, पंचायत भवन सुदृढ़ीकरण को लेकर आवंटित राशि का सदुपयोग करने का निर्देश दिया तथा सभी पंचायत भवन में बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लगवाने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्वडीहा, अवसाने, नरसिंहपुर-पथरा, पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिव 15वें वित्त मद से क्रियान्वित योजनाओं का नियमानुसार क्रियान्वित करने का निर्देश मुखिया एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.