चित्रकूट, नवम्बर 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। किशोर न्याय समिति उच्च न्यायालय इलाहाबाद की वीडियो कांफ्रेसिंग के बाद जनपद न्यायाधीश शेषमणि शुक्ला की अगुवाई में राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में प्लांटर वितरित करते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उन्होंने बच्चों को आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व रखने वाली धर्मनगरी चित्रकूट की पावन धरा में कदंब के समूह में पौध लगाकर कादंबरी बगिया की शुरुआत की। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की प्रकृति के प्रति जवाबदेही है। वह उससे मिल रहे लाभ को आगे आने वाली पीढ़ी के लिए पौध लगाकर वह उस ऋण को चुकता करे। कहा, पूर्वजों ने हमारे लिए पेड़ लगाए थे, उसकी बदौलत ही सांस ले रहे है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्णिका शुक्ला ने कहा कि पौधे लगाकर पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। एक वृक्ष दस पुत्रों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.