टिहरी, जुलाई 23 -- त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्थाओं का जाजया लेने के लिए बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) नितिका खंडेलवाल ने विकासखंड थौलधार का स्थनीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र में सभी बूथ, आपदा कंट्रोल रूम, सीसीटीवी कैमरे, मतपेटियां, स्ट्रांग रूम और खाने आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्था का जायजा लेते हुए 121 बूथ की मतपेटियां रखने की जगह को सुनिश्चित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान डीएसओ मनोज डोभाल ने बताया कि मतदान कार्मिकों के लिए खाने की सुचारु व्यवस्था की गई है और सभी को समय से भोजन दिया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान डीडीओ मोहम्मद असलम, आरओ प्रशान्त भारद्वाज, बीडीओ स्नेह नेगी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.