रांची, सितम्बर 14 -- रांची, वरीय संवाददाता। दुर्गोत्सव को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए रांची जिला दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की बैठक रविवार को हुई। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी के रूप में मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, मुख्य संयोजक अशोक पुरोहित, अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, उपाध्यक्ष रवि अग्रवाल व शुभम पुरोहित, सचिव अमित वर्मा और कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता चुने गए। बैठक के मुख्य बिंदुओं पर विचार किया गया। इसमें समिति का उद्देश्य जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना है। नई कार्यकारिणी की घोषणा मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, मुख्य संयोजक अशोक पुरोहित और अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में स...