पूर्णिया, फरवरी 19 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सात निश्चय योजना अंतर्गत संचालित प्रमुख योजनाओं की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक डीआरडीए के निदेशक अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में की गयी। बैठक का मुख्य उद्देश्य योजनाओं की अद्यतन प्रगति का तथ्यात्मक आकलन तथा लक्ष्य की उपलब्धियों की समीक्षा तथा शेष बचे हुए कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु स्पष्ट कार्ययोजना निर्धारित करना था। नगर निकायों के माध्यम से संचालित हर घर नल का जल (शहरी) तथा ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (शहरी) योजनाओं की कार्यप्रणाली, संसाधन प्रबंधन एवं निविदा की अद्यतन स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (ग्रामीण) योजना में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन का शेष बचे हुए वेस्ट प्रासेसिंग यूनिट के शीघ्र निर्माण कराने एवं यूजर चार्जेज कलेक्शन पर विशेष ध्यान देने क...