चतरा, नवम्बर 25 -- चतरा, विधि संवाददाता। झारखंड उच्च न्यायालय एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला जज शंभू लाल साव एवं विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तारकेश्वर दास ने सोमवार को मंडल कारा का सघन औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने महिला एवं पुरुष वार्डों का जायजा लेते हुए बंदियो से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिला जज ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जेल प्रशासन को नियमित गश्ती, सीसीटीवी, निगरानी, और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। इसके अलावा उन्होंने बिंदियो को विधिक सहायता उपलब्ध कराने लंबित मामलों के तवरीत निष्पादन और नए बिंदियो को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने पर विशेष जोर दिया। जिला जज ने जेल अधिकारि...