उन्नाव, जनवरी 9 -- सुमेरपुर। तहसील बीघापुर अन्तर्गत सुमेरपुर तिराहे पर पहुँचे जिला जज ने संचालित अस्थायी ग्राम न्यायालय में अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानकर स्थाई न्यायालय बनाए जाने के लिए ग्राम सभा कल्यानपुर प्रथम की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। तहसील बीघापुर के अस्थायी न्यायालय में शुक्रवार को जिला जज अनिल कुमार वर्मा प्रथम पहुँचे। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्यायों की हकीकत जानी। अधिवक्ता अरविंद प्रताप सिंह ने भवन में जनरेटर समस्या बतायी, अमरनाथ बाजपेई ने शुद्द पेयजल की समस्या बतायी। प्रदीप कुमार मिश्रा वकील ने सिविल में ऑनलाइन सम्मन भेजने की प्रकिया की समस्या बताई परिसर में मौजूद वकीलों द्वारा जिला जज व ग्राम न्यायालय में तैनात जज कनिष्क राठौर काे सम्मानित किया। इसके उपरांत जिला जज ग्राम कल्यानपुर प्रथम के नेशनल हाईवे क...