सीतापुर, नवम्बर 29 -- सीतापुर, संवाददाता। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने जिला कारागार का मासिक निरीक्षण के दौरान महिला, किशोर बैरक सहित अन्य बैरकों की व्यवस्थाएं देखीं और बंदियों से बात की। इस दौरान किसी भी बन्दी ने निःशुल्क विधिक सेवा दिये जाने की प्रार्थना व आग्रह नहीं किया और न ही कोई अन्य समस्या बंदियों ने बताई। जनपद न्यायाधीश ने अस्पताल और पाकशाला का भी निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। उन्होंने आधे से अधिक सजा भुगत चुके विचाराधीन बंदियों से भी बात की। ऐसे में जेल अधीक्षक को निर्देश दिये कि ऐसे विचाराधीन बन्दी जो धारा-436ए सी.आर.पी.सी. का लाभ पाने के योग्य है, उनकी सूची प्रत्येक सप्ताह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित की जाये। जेल लीगल एड क्लीनिक पर मौजूद पी.एल.वी. से उनके कार्यों और निःशुल्क विधिक सहायता के बार...