सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, विधि संवाददाता। जिला अधिवक्ता संघ, सीवान द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. सुभाष्कर पांडेय के निधन पर गुरुवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके योगदान को स्मरण किया। शोकसभा के उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह ने न्यायिक पदाधिकारियों के साथ दिवंगत अधिवक्ता के निवास स्थान पर जाकर उनके परिजनों से भेंट की। प्रधान जिला जज ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया। प्रधान जिला जज की इस मानवीय पहल की जिला अधिवक्ता संघ, सीवान ने सराहना की है। संघ की ओर से कहा गया कि इस तरह की संवेदनशील पहल से न्यायिक व्यवस्था और अधिवक्ता समाज के बीच आपसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.