बुलंदशहर, फरवरी 20 -- जिला जज संजय कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को डीएम और एसएसपी ने बाल संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण किया। इसके पश्चात डीएम और एसएसपी ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। इससे पहले डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह के साथ जिला जज ने मॉनिटरिंग सेल की बैठक की। मॉनिटरिंग सेल की बैठक में दिए निर्देश शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में मॉनिटरिंग सेल की मासिक गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला जज ने विचाराधीन मामलों के त्वरित निस्तारण और प्रभावी पैरवी पर जोर दिया। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि न्यायिक प्रक्रियाओं में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संप्रेक्षण गृह में जांची सुविधाएं बैठक के बाद अधिकारियों का काफिला राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) पहुंचा। यहाँ जिल...