चम्पावत, फरवरी 22 -- जिला कार्यालय सभागार में डीएम एवं अध्यक्ष जिला गंगा समिति मनीष कुमार की अध्यक्षता में 'नमामि गंगे' कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। डीएम ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत से जुड़े अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था, ठोस कूड़ा निस्तारण, लीगेसी वेस्ट के वैज्ञानिक निस्तारण तथा जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष गंभीरता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी तटीय क्षेत्रों के संरक्षण, स्वच्छता एवं पुनर्जीवन से संबंधित विभागीय प्रयासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कार्ययोजना तैयार कर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.