आदित्यपुर, सितम्बर 2 -- ग़म्हरिया।डीसी के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में गम्हरिया एवं आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सापड़ा तथा बुरूडीह में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सपड़ा में अवैध रूप से बालू परिवहन करते हुए वाहन संख्या जेएच05एजी-9312 को जब्त कर आदित्यपुर थाना को सुपुर्द किया गया। उक्त वाहन के मालिक एवं चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन की गतिविधियों पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी तथा इस पर निरंतर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में निर्देश दिया गया है कि जिले में बिना लाइसेंस अथवा वैध कागजात के किसी भी प्रकार का खनन या परिवहन पूर्णतः वर्जित रहेगा। लाइसेंसधारी वाहनों को निर्धारित मार्ग एवं निर्धारित मात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.