बिजनौर, जनवरी 29 -- बिजनौर। ग्राम परमावाला के निकट पूर्वी गंगनहर के नीला पुल पर जिला खनन अधिकारी की गाड़ी ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार 20 फीट नहींच नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान नहर में अधिक पानी नहीं था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की अभी तहरीर नहीं दी गई है। जिला खनन अधिकारी की गाड़ी नजीबाबाद के इस्सेपुर से कोट टांडा की ओर जाने वाली पूर्वी गंगनहर मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान ग्राम परमावाला के निकट नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा निवासी अरुण कुमार की कार में टक्कर मार दी। इससे कार 20 फीट नीचे गंगनहर में जा गिरी। हादसे में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर सैकड़ो ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अरुण को अस्पताल ले जाया गया। परिजन तहरीर देने पहुंचे तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.