अल्मोड़ा, मार्च 18 -- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के तत्वावधान में यहां नर सिंह में जिला लीग क्रिकेट जारी है। दूसरे दिन अल्मोड़ा चैलेंजर और रानीखेत क्लब की टीमें आमने सामने थी। जिसमें अल्मोड़ा चैलेंजर ने 19 रन से मुकाबला जीत लिया। सीनियर जिला लीग के दूसरे मैच में अल्मोड़ा चैलेंजर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 48 ओवर में 289 रन बनाए। नैतिक ने 70 रन, विकास ने 52 रन बनाए। 290 रनों का पीछा करने उतरी रानीखेत क्लब 35.4 ओवर में 215 रनों पर सिमट गई। रानीखेत के हर्षल ने शानदार 40 रन बनाए और मनन ने 40 रन बनाए। मैच के निर्णायक विजय एवं जितेंद्र थे। कमलेश ने स्कोरर की भूमिका निभाई। इससे पहले सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मुकुल सती ने मुकाबले का उद्घाटन किया। यहां क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ अल्मोड़ा के संरक्षक संजय मेहरा, उपाध्यक्ष हेमंत बिष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.