रामगढ़, दिसम्बर 5 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से संचालित जेंडर अभियान 4.0 के तहत रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में समूह, ग्राम संगठन एवं क्लस्टर स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रमों में जेंडर समानता, महिलाओं के अधिकार, बालिका शिक्षा, घरेलू हिंसा की रोकथाम, समाज में महिलाओं की नेतृत्व भूमिका, और लैंगिक भेदभाव समाप्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रतिभागियों को खेल, समूह चर्चा, पोस्टर संदेश, प्रश्नोत्तर और संवाद सत्रों के माध्यम से जेंडर संवेदनशीलता की ओर प्रेरित किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों को समानता, सम्मान और सहयोग के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की शपथ दिलाई गई। महिलाओं ने इस अभियान को आत्मविश्वास बढ़ाने, अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.