औरैया, जनवरी 30 -- अजीतमल, संवाददाता। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री में आ रही दिक्कतों को दूर करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र वर्मा ने अजीतमल तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगाए गए फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रजिस्ट्री की प्रगति देखी और किसानों को समस्याओं के समाधान की जानकारी दी। जिला कृषि अधिकारी ने ग्राम जलूपुर, हैदरपुर और भीखेपुर में संचालित फार्मर रजिस्ट्री कैंपों का दौरा कर वहां उपस्थित कर्मचारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसानों ने बताया कि खतौनी और आधार कार्ड में नाम मेल न खाने के कारण उनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी नहीं हो पा रही है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को बताया कि यदि खतौनी में नाम गलत दर्ज है तो वे तहसील जाकर उसे सही कराएं। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.