बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिला कारागार बस्ती में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने खाद्य पदार्थों का नमूना लिया। इन नमूनों को जांच के लिए वाराणसी भेजा जाएगा। खाना बनाने वालों को स्वच्छतापूर्वक खाना तैयार करने के लिए जागरूक किया गया। साफ-सफाई के बारे में भी जानकारी दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी शाम को जेल पहुंचे। यहां पाकशाला का निरीक्षण किया गया। दाल, नमक, मसाला और गुड़ का सैंपल लिया। खाना पकाने वाले को पाकशाला की सफाई के बारे में बताया। इसके साथ ही भोजन कैसे शुद्धता के साथ पकाया जाता है इसके बारे में भी जानकारी दी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कैदियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले, इसके लिए जेल की तरफ से हर माह खाद्य सामग्रियों की जांच कराई जाती है। उसी क...