महाराजगंज, फरवरी 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला कारागार अब शिक्षा की नई लौ जलाने की ओर बढ़ रहा है। जेल परिसर में शिव नादर फाउंडेशन के सहयोग से निरक्षर बंदियों को शिक्षित करने के उद्देश्य से साक्षरता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के लिए जेल के भीतर ही रह रहे साक्षर बंदियों को शिक्षा की कमान सौंपी गई है। जेल प्रशासन ने पांच शिक्षित बंदियों का चयन वॉलेंटियर के रूप में किया है। इन वॉलेंटीयर्स को दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षित किया गया। जिससे वे प्रभावी ढंग से साथी बंदियों को पढ़ा सकें। इस शिविर का शुभारंभ संस्था के उत्तर प्रदेश प्रभारी मनोज शुक्ला ने किया। जेल अधीक्षक ब्रज किशोर कुमार गौतम ने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के लिए 30...