रामपुर, दिसम्बर 5 -- जिला कारागार में भवन निर्माण होगा। इसके लिए गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा जिला कारागार में भवन निर्माण से जुड़े कार्यों का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों द्वारा मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई है। जिला कारागार में बनी एक बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है और अधिकारी इस बिल्डिंग को गिराकर यहां पर नई बिल्डिंग बनाना चाहते हैं, जिससे इसको उपयोग में लाया जा सके। इसी को लेकर डीएम ने बीते दिनों लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के एक्सईएन कृष्णवीर सिंह को पत्र जारी कर जर्जर बिल्डिंग का मूल्यांकन कर आवश्यक कार्यवाही के दिशा-निर्देश दिए थे। कहा गया था कि बिल्डिंग का मूल्यांकन करने के बाद इसका एस्टीमेंट तैयार कर लिया जाए, जिससे समय पर नई बिल्डिंग का निर्माण पूरा हो सके। इसी क्रम में गु...