बाराबंकी, मार्च 28 -- बाराबंकी। डीएम व एसपी ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। दोनों उच्चाधिकारियों के अचानक पहुंचने से स्थानीय कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों ने बारीकी से जेल की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। इसे साथ ही बंदियों से बात कर मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी दिनेश कुमार सिंह शुक्रवार को अचानक जिला कारागार पहुंचे। दलबल के साथ पहुंचे जिले के दोनों उच्चाधिकारियों को देख कर कारागार प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। दोनों अधिकारी अंदर पहुंचे और बैरकों, मेस, जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे, वीडियो कान्फ्रेंसिंग रूम आदि की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान अधिकारियों ने कैदियों की समस्याओं व सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को ...