अमरोहा, दिसम्बर 22 -- अमरोहा। जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों ने सोमवार को केंद्र सरकार के खिलाफ शहर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में गांधी जी की तस्वीर हाथ में लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा को निरस्त करने के लिए सुनियोजित साजिश करके जो कदम उठाया है वह चिंतनीय है। यह कल्याणकारी कानून से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम और मूल्यों को मिटाने की सोची समझी राजनीतिक चाल है। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इस नियम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूर भाइयों को काम के वैधानिक अधिकार से वंचित करना चाहती है। केंद्रीय नियंत्रित दयादान की व्यवस्था पर निर्भर करना चाहती है। साफ कहा कि इसे कांग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.