दुमका, जून 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमेटी दुमका द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम शुक्रवार को विजया काम्प्लेक्स शिवपहाड़ चौक दुमका में आयेाजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री इरफान आंसरी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख मुख्य रूप से शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष शामिल होंगे। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष महेश राम चंद्रवंसी कहा की सशक्त कांग्रेस के निर्माण करने को लेकर पंचायत के अंतिम गांव तक जाएगी। जिला कांग्रेस के महासचिव संजीत सिंह ने बताया की झारखंड प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश झारखंड सरकार की ग्...