मुरादाबाद, जनवरी 4 -- मुरादाबाद। शहर के लाल मस्जिद मोहल्ला में पार्षद नदीम अंसारी के कैंप कार्यालय पर जिला कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन किया। जिसमें संगठन की सक्रियता, मनरेगा, आगामी जिला पंचायत चुनाव और एसआईआर पर मंथन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि मनरेगा गरीबों के लिए बनाई गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे कांग्रेस सरकार ने 200 दिन की रोजगार गारंटी के उद्देश्य से शुरू किया था। आरोप लगाया गया कि वर्तमान सरकार मनरेगा को कमजोर कर इसे बंद करने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस इसका विरोध सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक करेगी। इसके लिए प्रदेश कार्यालय से अल्ताफ मसूदी को टीम प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो सभी आठों ब्लॉकों और तहसीलों में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर नदीम अंसारी पार्षद, अल्ताफ मसूदी, अरशद परवेज एडवोकेट...