मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में 79वें शहादत दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर डीएम के जरिए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजने के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा की आड़ में महात्मा गांधी की विरासत को खत्म करने का प्रयास कर रही है। बाद में उन्होंने मनरेगा का नाम बदलने व अन्य बातों को लेकर 29 दिन से जारी मनरेगा वॉच के धरना स्थल पर जाकर कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। मौके पर समीर कुमार, उमेश कुमार राम, महेन्द्र श्रीवास्तव, त्रिभुवन पटेल, विकास कुमार टुल्लू , मोजक्किर रहमान, मुमताज अंसारी, जुनैद आदिल, प्रभात चन्द्रा, मो मुन्तजिर, मोहन कुमार, गोपाल मिश्रा, मो. शादिक अली थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.