जहानाबाद, फरवरी 19 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जहानाबाद जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर धनंजय कुमार प्रभाकर मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर जिला कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि धनंजय कुमार प्रभाकर एक जुझारू और कर्मठ नेता हैं खासकर दलित समाज में इनकी पैठ है। इनके अध्यक्ष बनने से जिले में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी साथ ही माननीय नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के हाथ को मजबूत करेंगे । बधाई देने वाले में जिला अध्यक्ष इस्तियाक आजम प्रवक्ता प्रोफेसर भूषण कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राम प्रवेश ठाकुर पूर्व अध्यक्ष प्रो खलील अंसारी पूर्व अध्यक्ष हरिनारायण द्विवेदी कन्हाई शर्मा प्रो...