बिजनौर, दिसम्बर 6 -- बिजनौर। होमगार्ड्स विभाग के 63वें स्थापना दिवस पर लखनऊ स्थित होमगार्ड्स मुख्यालय में भव्य परेड के दौरान बिजनौर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स डा. वेदपाल सिंह चपराना को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परेड की सलामी लेने के बाद उन्हें यह गरिमापूर्ण सम्मान प्रदान किया। गौरतलब है कि 14 अगस्त 2024 को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा जिला कमांडेंट वेदपाल चपराना को राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की थी। इसका औपचारिक सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम में होमगार्ड्स विभाग के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, प्रमुख सचिव राजेश सिंह, डीजी एम.के. बशाल सहित अनेक मंत्री और अधिकारी मौजूद रहे। जिला कमांडेंट चपराना को मिला राष्ट्रपति पदक न केवल बिजनौर बल्कि पूरे मेरठ मंडल के लिए गर्व की बात है। वर्ष 2000 से होमगार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.