धनबाद, सितम्बर 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद जिला ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं झारखंड ओलंपिक संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बीसी ठाकुर का सोमवार की देर रात निधन हो गया है। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और एशियन जालान हॉस्पिटल में भर्ती थे, जहां सोमवार की संध्या साढ़े आठ बजे के लगभग उन्होंने अंतिम सांस ली। वह झारखंड प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त थे तथा कई खेल संघों भी जुड़े रहे थे। वे अपने पीछे दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बीसी ठाकुर के निधन पर जिले के विभिन्न खेल संघों ने शोक जताया है। धनबाद जिला टेबल टेनिस संघ की ओर से झारखंड टेबल टेनिस संघ के प्रथम अध्यक्ष रहे बीसी ठाकुर के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त की गई हैं। संघ के सचिव साकेत सिन्हा ने कहा कि उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति पहुंची है। हम उनकी आत्मा की श...