लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 9 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में 4 दिसंबर की शाम बजरंग दल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आकाश जायसवाल पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से एक डंडा और एक लोहे का बड़ा करछुल भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सतीश गुप्ता पुत्र श्रीराम निवासी कांशीराम कॉलोनी और अनिकेत गुप्ता उर्फ सक्षम पुत्र सतीश गुप्ता निवासी कांशीराम कॉलोनी बताए गए हैं। पीड़ित के भाई मंजीत जायसवाल की तहरीर पर सक्षम, सतीश सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। बताते हैं कि मुन्नूगंज निवासी आकाश जायसवाल सोमवार रात करीब आठ बजे लखीमपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रतनद्वार गेट के पास उन पर हमला हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.