शाहजहांपुर, जनवरी 21 -- शाहजहांपुर। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश द्वारा बंथरा स्थित इंडियन आयल डिपो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आसवनियों से डिपो में आने वाले इथेनॉल के टैंकर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उपलब्ध टैंकरों का डिप लेकर एथेनाल की मात्र का भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान एथेनाल की तीव्रता का सत्यापन भी मौके पर मौजूद डिपो की क्वाटलिटी मेंटेनेस टीम द्वारा किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक सौरभ कुमार व डिपो प्रभारी शिव कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...