पाकुड़, दिसम्बर 27 -- महेशपुर, एक संवाददाता। पाकुड़ जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने शनिवार को महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा, कानिझाड़ा तथा दमदमा धान अधिप्राप्ति केंद्रों (लैंप्सों) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में रखे धान की मात्रा, लैंप्स के रख-रखाव, पंजी क्रय पंजी, स्टॉक पंजी, और निरीक्षण पंजी का जांच किया। नमी मीटर से धान की नमी की जांच की गई और सीसीटीवी कैमरे की जांच भी की गई। डीएसओ ने बताया कि धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया की समीक्षा और किसानों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निरीक्षण किया गया है। गौरतलब है कि सरकार द्वारा ई-उपार्जन योजना के माध्यम से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का लाभ पहुंचाने के लिए काम किया जा रहा है। इस मौके पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी फकरे आजम सहित अन्य अधिकारी मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.