गोड्डा, फरवरी 7 -- जिला आजीविका कन्वर्जेस समिति की बैठक संपन्न तस्वीर 04 में गोडडा प्रतिनिधि समाहरणलय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त , अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला आजीविका कन्वर्जेस समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रेजेंटेशन के माध्यम से मिलेट्स (श्री अन्न) संवर्धन,मखाना उत्पादन, बागवानी एवं फल उत्पादन, बरबट्टी मूल्य श्रृंखला ,बांस संवर्धन,लेमनग्रास , बकरी पालन एवं कुक्कुट पालन, जैव इनपुट एवं बायो रिसोर्स सेंटर एवं सेरीकल्चर के संबंध में जानकारियां प्रदान की गई। बैठक के दौरान कृषि विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा अवगत कराया गया कि चालू वित्तीय वर्ष में गोड्डा जिला में 3000-4000 एकड़ क्षेत्रफल में मिलेट्स उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। चर्चा में शामिल 9 मिलेट्स में से जिले के लिए सबसे उपयुक्त मिले...