आजमगढ़, दिसम्बर 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। पाइल्स की बीमारी से पीड़ित विचाराधीन बंदी को उपचार के लिए एक सप्ताह पूर्व मंडलीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार की भोर में टॉयलेट जाने का बहाना बनाकर उक्त बंदी चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और जेल कर्मियों में हड़कंप मच गयी। जेलर ने इस मामले में शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आशीष रंजन ने बताया कि फरार हुआ बंदी उदय पुत्र यशवंत अहमदाबाद गुजरात का मूल निवासी है। वह गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में अस्थाई रूप से रहता है। हत्या के मुकदमे में वह जेल में निरुद्ध है। 6 सितंबर 2021 को गोरखपुर जिला कारागार से प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरण होकर आजमगढ़ जिला कारागार आया था। तभी से वह इसी जेल में निरुद्ध है। बंदी उदय पाइल्स के पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.