रुद्रप्रयाग, दिसम्बर 3 -- जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिली है। 15 से अधिक मरीजों ने सीटी स्कैन करवाया है। बीते 18 नवम्बर को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का शुभारंभ किया गया। इसके बाद लगातार यहां मरीज सीटी स्कैन करवाने आ रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगने से प्रतिदन 5 से 6 केस पहुंच रहे हैं जिनका सीटी स्कैन करवाया जा रहा है। मशीन स्थापित होने से लेकर अब तक कुल 15 से अधिक सीटी स्कैन करा दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...